• Fri. Oct 25th, 2024

24×7 Live News

Apdin News

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024,कौन हैं प्रफुल्ल गुडधे? जो विधानसभा चुनाव में नागपुर में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को देंगे चुनौती, जानें – who is prafulla gudadhe patil congress fields against bjp leader and dcm devendra fadnavis at nagpur south west seat in assembly polls

Byadmin

Oct 25, 2024


मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में बीजेपी नेता और राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सामने कांग्रेस ने मराठा कार्ड खेला है। कांग्रेस पार्टी ने 48 कैंडिडेट की पहली सूची में नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से कैंडिडेट का ऐलान कर दिया है। नागपुर की इस हाईप्रोफाइल सीट पर देवेंद्र फडणवीस को प्रफुल्ल गुडधे (पाटील) टक्कर देंगे। पहले इस सीट से केदार जाधव और अनिल देशमुख के लड़ने की चर्चा सामने आई थी लेकिन यह सीट कांग्रेस के हिस्से में आने के बाद महाविकास आघाड़ी की तरफ से प्रफुल्ल गुडधे उम्मीदवार होंगे।
Maharashtra Congress List: महाराष्ट्र चुुनाव के लिए कांग्रेस की आई पहली लिस्ट, देखें किसको मिला टिकट

कौन हैं प्रफुल्ल गुडधे?
देवेंद्र फडणवीस के सामने कांग्रेस के कैंडिडेट बने प्रफुल्ल गुडधे वर्तमान में नागपुर नगर निगम के पार्षद हैं। वह वार्ड संख्या 38 के नगर सेवक हैं। प्रफुल्ल गुडधे खुद को जनता के प्रति समर्पित बताते आए हैं। उनकी छवि एक काफी सक्रिय पार्षद की है। 2008 में बनी नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से देवेंद्र फडणवीस जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं। 2019 के चुनाव में फडणवीस ने कांग्रेस कैंडिडेट आशीष देशमुख को हराया था। तब फडणवीस 49,344 वोटों से जीते थे। इससे पहले 2014 में प्रफुल्ल गुडधे को 58,942 वोटों से हराया था। 2009 के पहले चुनाव में फडणवीस ने विकास ठाकरे को हराया था। तब जीत का अंतर 27,775 वोटों से जीते थे।

फडणवीस का गढ़ है नागपुर
फडणवीस के लिए नागपुर उनका गढ़ माना जाता है। वह महज 22 साल की उम्र में पार्षद और फिर 27 साल की उम्र में नागपुर के मेयर बने थे। फडणवीस 1999 में पहली बार नागपुर विधानसभा से विधायक चुने गए थे। अब देखना है कि एक बार फडणवीस के सामने लड़ चुके प्रफुल्ल गुडधे कितनी कड़ी टक्कर दे पाते हैं। प्रफुल्ल गुडधे का जब नाम नागपुर दक्षिण पश्चिम से चर्चा में आया था तब उन्होंने कहा था कि देवेंद्र फडणवीस भले ही राज्य के उप मुख्यमंत्री हैं लेकिन विधानसभा क्षेत्र के लोग अकाउंटबिलिटी चाहते हैं।

By admin