• Wed. Oct 22nd, 2025

24×7 Live News

Apdin News

महाराष्ट्र: हाईवे पर कैब खराब होने पर बाहर निकले और सामने से आ गई मौत, हादसे में तीन लोगों ने तोड़ा दम

Byadmin

Oct 22, 2025


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के अकोला में हादस हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। कैब खराब होने के बाद दूसरी गाड़ी का इंतजार कर रहे कुछ लोगों को एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया।

यह घटना बीती रात अकोला में नेशनल हाईवे 53 पर हुई। एक कपल बोरगांव के मंजू टाउन से घर की तरफ जा रहे थे। कार में कपल के अलावा ड्राइवर और उसका एक साथी भी सवार था।

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के अनुसार,कुरंदखेड़ गांव के पास हाईवे के बीच में कैब अचानक खराब हो गई। ऐसे में सभी लोग कार से बाहर उतरे और कैब को घसीटने के लिए किसी दूसरे वाहन का इंतजार करने लगे। तभी एक एक तेज रफ्तार गाड़ी ने सभी को कुचल दिया।

3 की मौत और 1 की हालत गंभीर

बोरगांव मंजू पुलिस स्टेशन के इनचार्ज अनिल गोपाल ने बताया कि चारो कैब को कार्गो की मदद से घसीटकर ले जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय धीरज सरसथ, 30 वर्षीय अश्विनी सरसथ और 28 वर्षीय कैब ड्राइवर आरिफ खान के रूप में हुआ है। वहीं, ड्राइवर के साथ मौजूद व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। उसे अकोला के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

By admin