• Sat. Sep 6th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

महिला के शरीर में पुरुषों वाला XY क्रोमोसोम मिलने का रहस्य क्या है?

Byadmin

Sep 5, 2025


अना पाउला और उनके जुड़वां भाई की तस्वीर

इमेज स्रोत, Ana Paula Martins

इमेज कैप्शन, अना पाउला (बाएं) के ख़ून में XY क्रोमोसोम पाया गया. ये पुरुषों की विशेषता होती है. समझा जाता है ये क्रोमोसोम उनके जुड़वां भाई से उनके अंदर आया है.

अना पाउला मार्टिंस के शरीर की हर दूसरी कोशिका में एक्स-एक्स (XX) क्रोमोसोम हैं, जो महिलाओं की यौन विशेषताओं से जुड़े होते हैं.

लेकिन उनकी रक्त कोशिकाओं में एक्सवाई क्रोमोसोम (गुणसूत्र) हैं, जो सामान्य तौर पर पुरुषों में होते हैं.

डॉक्टरों का मानना है कि यह एक अनोखा मामला है, जिसे पहली बार रिपोर्ट किया गया है.

उनका अनुमान है कि उनकी रक्त कोशिकाएं गर्भ में रहते हुए उनके जुड़वां भाई से आई होंगी.

By admin