• Thu. Feb 12th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

महुआ मोइत्रा ने पति की शेल कंपनी का इस्तेमाल कर की टैक्स चोरी : भाजपा

Byadmin

Feb 12, 2026


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा पर टैक्स चोरी और आयकर कानून के तहत धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया। भंडारी ने इस संबंध में अपने एक्स हैंडल पर दस्तावेज और संदर्भ साझा किए और कहा- ”इंटरनेट मीडिया पर लोगों को डराने के लिए फर्जी मामले दर्ज कराने के बजाय उन्हें जवाब देना चाहिए।”

उन्होंने पूछा कि क्या मोइत्रा ने अपने पति और पूर्व बीजद सांसद पिनाकी मिश्रा के स्वामित्व वाली कंपनी के माध्यम से जानबूझकर कर चोरी नहीं की।

भंडारी ने मोइत्रा से ”व्हाइट लिली” नामक कंपनी को पेशेवर सेवाएं देने और उससे हुए बड़े भुगतान पर भी स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने कहा कि यह मिश्रा द्वारा संचालित शैल कंपनी है।

उन्होंने 8 मई 2014 के एक साक्षात्कार में मिश्रा की कथित स्वीकारोक्ति का उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस कंपनी का कोई सक्रिय व्यवसाय नहीं है और उन्होंने इसे एक शेल कंपनी करार दिया। भंडारी ने आरोप लगाया कि ये लेन-देन आयकर कानून की धारा 276 के उल्लंघन है।

(समाचार एजेंसी आइएएनएस के इनपुट के साथ)

 

By admin