• Sun. Mar 22nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच एअर इंडिया ने रद की 2500 उड़ानें, ईंधन महंगा होने से बढ़ा किराया

Byadmin

Mar 22, 2026


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच एअर इंडिया का परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। एयरलाइन के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने बताया कि मिडिल ईस्ट में शुरू हुए जंग के दौरान एअर इंडिया को अब तक 2,500 से अधिक उड़ानें रद करनी पड़ी हैं। जिसके कारण एयरलाइन इस रूट पर अपनी क्षमता के केवल 30% हिस्से पर ही काम कर पा रही है।

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच हवाई क्षेत्र की पाबंदियों और सुरक्षा कारणों से न सिर्फ उड़ानें रद हुईं हैं, बल्कि जेट ईंधन की कीमतों में भी भारी वृद्धि हुई है। जो एयरलाइन की चुनौती को और अधिक बढ़ा दिया है।

एअर इंडिया के सीईओ कैम्पबेल विल्सन ने बताया कि अमेरिका-इजरायल और ईरान में जारी तनाव से उत्पन्न हुए व्यवधान का असर इस क्षेत्र की वित्तीय स्थिति पर पड़ना शुरू हो गया है, जिसके चलते जेट ईंधन की कीमतें दोगुनी से भी अधिक हो गई हैं।

लंबे मार्गों से हो रही उड़ानें

विल्सन ने कहा, “ब्रिटेन, यूरोप और उत्तरी अमेरिका जाने वाली अन्य उड़ानों को उन पहले से ही लंबे उड़ान मार्गों से और भी दूर ले जाया जा रहा है, जिनका उपयोग हम पिछले साल पहलगाम घटना के बाद से कर रहे हैं, जिससे अधिक ईंधन की खपत हो रही है और अधिक समय लग रहा है।”

टिकट पर लगाया ईंधन अधिभार

विल्सन ने कहा कि इस व्यवधान का अधिकांश प्रभाव हमें अगले महीने से ही महसूस होगा, और बताया कि बढ़ती लागत की आंशिक भरपाई के लिए एयरलाइन ने नए टिकटों पर ईंधन अधिभार पहले ही लगा दिया है।

एक लिमिट तक ही बढ़ा सकते किराया

हालांकि, एअर इंडिया के सीईओ व्यापक आर्थिक अनिश्चितता के बीच यात्रा की घटती मांग पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, “हर ग्राहक अधिक हवाई किराया देने को तैयार नहीं है, इसलिए मांग में गिरावट आने से पहले हम एक निश्चित सीमा तक ही किराया बढ़ा सकते हैं।”

एअर इंडिया का शेड्यूल अस्थिर

सीईओ विल्सन ने कहा कि एअर इंडिया का नेटवर्क और शेड्यूल अत्यधिक अस्थिर हो गया है, लेकिन उन्होंने संचालन, हवाई अड्डों, संपर्क केंद्रों और उड़ान कर्मचारियों सहित सभी कर्मचारियों को व्यवधान को संभालने के लिए धन्यवाद दिया।

By admin