• Wed. Mar 25th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

मिशन पूरा हुआ? 2003 का वह अमेरिकी दावा जिसकी परछाई आज के ईरान युद्ध पर पड़ रही है

Byadmin

Mar 25, 2026


ईरान युद्ध

इराक़ की राजधानी बग़दाद के केंद्र में स्थित सद्दाम हुसैन की एक प्रतिमा को 9 अप्रैल 2003 को गिरा दिया गया था.

प्रतिमा की नींव पर लगी धातु की पट्टिका को उखाड़ दिया गया था और संगमरमर के जिस चबूतरे पर यह प्रतिमा खड़ी थी उसे हथौड़ों से तोड़ दिया गया था.

शुरू में, इराक़ी नागरिकों ने इसे गिराने की कोशिश की. इसकी गर्दन में फंदा डालने के लिए वे प्रतिमा पर चढ़ गए, लेकिन इसे हटाने में नाकाम रहे.

आख़िरकार इस विशाल प्रतिमा को गिराने के लिए अमेरिकी सैनिकों को एक बख़्तरबंद वाहन का इस्तेमाल करना पड़ा.

यह एक ऐसा पल था जो इराक़ में सत्ता परिवर्तन का प्रतीक था. अमेरिकी और सहयोगी सेनाओं ने केवल 20 दिन पहले इराक़ पर अपना हमला शुरू किया था.

By admin