• Tue. Apr 7th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

मीर जाफ़र के वंशजों का नाम पश्चिम बंगाल की वोटर लिस्ट से कटा, क्या कह रहा है परिवार?

Byadmin

Apr 7, 2026


सैय्यद आमिर मिर्ज़ा
इमेज कैप्शन, सैय्यद आमिर मिर्ज़ा, मीर जाफ़र के वंशज हैं

भारत को आज़ाद हुए 79 साल होने वाले हैं और सैय्यद आमिर मिर्ज़ा की उम्र को 89 साल. उम्र के इस पड़ाव पर आकर अब मिर्ज़ा साहब को ये साबित करना है कि वो इसी देश के बाशिंदे हैं या नहीं.

देश, जिसके एक हिस्से पर कभी उनके पूर्वजों की हुकूमत रही.

इतिहास की किताब में हमने जिस ‘मीर जाफ़र’ को बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला के साथ विश्वासघात करने वाले एक शासक के रूप में पढ़ा, सैय्यद आमिर मिर्ज़ा उन्हीं के वंशज हैं.

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में मीर जाफ़र के परिवार के तीन सौ से ज़्यादा सदस्य रहते हैं.

इस बार चुनाव की घोषणा से पहले हुई विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर की प्रक्रिया के बाद इनमें से ज़्यादातर के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं.

By admin