डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई में बुधवार सुबह गैस सिलेंडर फटने से एक दुकान में आग लग गई। इस आग में छह महिलाएं और एक पुरुष गंभीर रूप से झुलस गए। यह जानकारी नगर निगम के अधिकारियों ने दी है।
उन्होंने बताया कि तीन लोग लगभग 90 प्रतिशत तक झुलस गए। कांदिवली (पूर्व) में मिलिट्री रोड पर अकुरली मेंटेनेंस चौकी के पास राम किसान मेस्त्री चॉल स्थित दुकान में सुबह 9.05 बजे आग लग गई।
एक नगर निगम अधिकारी ने बताया कि आग एक मंजिला दुकान में बिजली के तारों, उपकरणों, खाद्य पदार्थों, एलपीजी सिलेंडर और गैस चूल्हे तक ही सीमित थी। अधिकारियों के अनुसार, इसमें सात लोग घायल हो गए।
(समाचार एजेंसी PTI इनपुट के साथ)