• Sun. Oct 6th, 2024

24×7 Live News

Apdin News

मुंबई लेटेस्ट हिंदी न्यूज,मुंबई मेट्रो फेज-3 का PM मोदी ने किया शुभारंभ, साेमवार से मुंबईकर कर सकेंगे सफर, जानें टाइम-टेबल – mumbai metro 3 pm narendra modi inaugurates aqua line between aarey jvlr to bkc know check fare timings and stations

Byadmin

Oct 6, 2024


मुंबई: मुंबई मेट्रो के तीसरे और पहले भूमिगत कॉरीडोर यानी एक्वा लाइन के खुलने की रात देखकर मुंबईकर का इंतजार शनिवार को पूरा हो गया। सोमवार सुबह 11 बजे से मुंबई मेट्रो एक्वा लाइन पर जमीन के अंदर दौड़ेगी। मुंबईकर जॉय राइड के साथ जरूरी यात्रा कर सकेंगे। मुंबई मेट्रो ने अधिकृत बयान में कहा है कि अगले दिन यानी आठ अक्तूबर दिन मंगलवार से मेट्रो अपने निर्धारित समय से चलने लगेगी। मुंबई के लोग काफी समय से इस रूट के खुलने का इंतजार कर रहे थे। पीएम मोदी गुजरात के दौरे में अहमदाबाद और गांधीनगर के बीच मेट्रो सेवा की सौगात दी थी।


मेट्रो कनेक्ट एप भी शुरू
पीएम मोदी ने मुंबई मेट्रो के तीसरे और पहले भूमिगत चरया का उद्घाटन करने के साथ इसका निरीक्षण किया। पीएम मोदी ने इस मौके पर मेट्रो कनेक्ट 3 मोबाइल एप को शुरू किया। अंडरग्राउंड मेट्रो में सफर करने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ छात्रों से बातचीत की। पीएम मोदी ने स्टेशन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और दोनों उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के अलावा राज्यपाल भी मौजूद रहे।

क्या होगा एक्वालाइन का टाइम टेबल?
मुंबई मेट्रो 3 यानी एक्वालाइन सेवा 7 अक्टूबर (सोमवार) को आरे जेवीएलआर स्टेशन और बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स दोनों से सुबह 11:00 बजे शुरू होगी और आखिरी ट्रेन रात 8:30 बजे रवाना होगी। 8 अक्टूबर से मुंबई मेट्रो 3 यानी एक्वालाइन की नियमित सेवा रोजाना सुबह 6:30 बजे से रात 10:30 बजे तक (सोमवार से शनिवार) और रविवार को सुबह 8:30 बजे से रात 10:30 बजे तक चलेगी।

क्या होगा मेट्रो का किराया?
एक्वा लाइन आरे-जेवीएलआर-बीकेसी खंड के बीच का किराया 10 रुपये लेकर से 50 रुपये तक होगा। सप्ताह के दिनों में सुबह 6:30 बजे से रात 10:30 बजे तक मेट्रो चलेगी।वीकेंड पर सुबह 8:30 बजे से मेट्रो दौड़ेगी। मुंबई मेट्रो 3 या एक्वा लाइन 33.5 किलोमीटर अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन है, लेकिन इसका 12.44 किलोमीटर का भाग अभी शुरू हो पाया है। इसे कोलाबा-बांद्रा-सीप्ज़ लाइन भी कहा जाता है। गलियारे में 10 स्टेशन हैं। शुरुआत में आठ कोच वाली नौ ट्रेनें सेवा में लगाई जाएंगी। जो इस लाइन पर कुल 96 फेरे लगाएंगी।

By admin