• Sat. Oct 12th, 2024

24×7 Live News

Apdin News

मुंबई लोकल ट्रेन न्यूज,पश्चिम रेलवे पर आज से चलेंगी ज्यादा लोकल, मुंबईकर का सफर होगा आसान, जानें टाइम टेबल – western railway runs more local trains for today check new time table apply from october 12

Byadmin

Oct 12, 2024


मुंबई: गोरेगांव और कांदिवली के बीच नई छठी लाइन के सफल कमीशनिंग के साथ बांद्रा टर्मिनस (BDTS) से बोरीवली (BVI) के बीच 5वीं और 6वीं रेलवे लाइनों के निर्माण का एक और चरण पूरा हो गया है। नई लाइन कमीशन होने के बाद इस नए खंड पर अब 34 अप दिशा की और 30 डाउन दिशा की मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जा रही हैं। हालांकि, दोनों लाइन के पूरे उपयोग के लिए खार रोड (KILE) और बोरीवली के बीच का हिस्सा पूरा होना बाकी है। एक बार जब पूरी 5वीं और 6वीं लाइन चालू हो जाएंगी, तो यह नई संरचना लाइन की क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि, भीड़भाड़ में कमी और समय की पाबंदी में सुधार होगा। इसके साथ ही, 5वीं और 6वीं लाइनों पर मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए समर्पित ट्रैक होंगे, जिससे इन्हें उपनगरीय सेवाओं से अलग किया जा सकेगा।
ब्लॉक या ख़राबी में मिलेगी मदद

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने बताया कि अंधेरी (ADH) और बोरीवली के बीच के मेन कॉरिडोर पर किसी खराबी या मेगा ब्लॉक के दौरान, इन नई लाइनों पर सेवाओं को मोड़कर उपनगरीय ट्रेन संचालन में रुकावटों को कम किया जा सकेगा। परियोजना के पूरी होने पर इसका ज़्यादा लाभ मिलेगा। पश्चिम रेलवे की योजना दिसंबर 2024 तक छठी लाइन को बोरीवली तक विस्तार देना हैं। इस विस्तार से चर्चगेट से बोरीवली के बीच लोकल ट्रेनों के परिचालन में सुधार भी होगा।

रेलवे ने क्या की है तैयारी?
डाउन दिशा में 6 नई सेवाओं में से एक फास्ट सेवा चर्चगेट से नालासोपारा तक दो धीमी सेवाएं चर्चगेट से गोरेगांव तक, एक धीमी सेवा चर्चगेट से अंधेरी तक और दो धीमी सेवाएं विरार से दहानू रोड तक चलेंगी। इसी प्रकार दहानू रोड और विरार के बीच चार नई सेवाएं शुरू की गई हैं, जो इस क्षेत्र के लोगों की मांग को पूरा करता है। 6 सेवाओं (अप दिशा में 3 सेवाएं और डाउन दिशा में 3 सेवाएं) का विस्तार किया गया है। मौजूदा 12 कोच वाली 10 सेवाओं को बढ़ाकर 15 कोच वाली सेवाएं कर दी गई हैं। इस प्रकार 15 कोच वाली सेवाओं की कुल संख्या 199 से बढ़कर 209 हो जाएगी।

आज से नया टाइमटेबल
पश्चिम रेलवे पर 12 अक्टूबर से नया टाइमटेबल लागू होगा। इसके बाद लोकल ट्रेनों की संख्या भी 1394 से 1406 हो जायेंगी। शनिवार से पश्चिम रेलवे पर 12 नई लोकल सेवाएं बढ़ाई जाएंगी। अप दिशा में 6 नई सेवाओं में से, एक फास्ट सेवा विरार से चर्चगेट तक, दो धीमी सेवाएं दहानू रोड से विरार तक और एक-एक धीमी सेवा अंधेरी, गोरेगांव और बोरीवली से चर्चगेट तक चलेगी।

By admin