• Tue. Feb 24th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

मुकुल रॉय: पश्चिम बंगाल की राजनीति में फ़र्श से अर्श पर छाने के बाद फिर गुमनाम होने वाले नेता

Byadmin

Feb 24, 2026


मुकुल रॉय

इमेज स्रोत, Sanjay Das/BBC

इमेज कैप्शन, 71 वर्ष की आयु में मुकुल रॉय का निधन हुआ है

    • Author, प्रभाकर मणि तिवारी
    • पदनाम, कोलकाता से बीबीसी हिन्दी के लिए
  • पढ़ने का समय: 10 मिनट

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के सबसे प्रमुख चेहरों में शुमार रहे पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का रविवार को कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया. वो 71 साल के थे.

राजनीति में फ़र्श से अर्श तक पहुंचने वाले मुकुल रॉय को किसी दौर में पश्चिम बंगाल की राजनीति का ‘चाणक्य’ कहा जाता था.

वो उस दौर में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बाद पार्टी और सरकार में नंबर दो थे. लेकिन तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने के कारण राजनीति में उनका रुतबा घटता रहा.

तृणमूल कांग्रेस में उनके क़रीबी रहे कई नेता मानते हैं कि भाजपा में शामिल होना इस ‘चाणक्य’ के राजनीतिक जीवन की सबसे बड़ी ग़लती साबित हुई. दोबारा तृणमूल में लौटने पर भी वो हाशिए पर ही रहे.

बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

By admin