• Thu. Sep 24th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘मुझे पता ही नहीं था कि सोते समय मेरा साथी मेरा रेप कर रहा था’

Byadmin

Sep 24, 2026


एडेल ओवरटन अपने बॉयफ्रेंड स्टीवन उडेन को प्यार भरी निगाहों से देख रही हैं, जो कैमरे की ओर मुस्कुरा रहे हैं.

इमेज स्रोत, Adelle Overton

इमेज कैप्शन, 46 वर्षीय एडेल ओवरटन और 44 वर्षीय स्टीवन यूडेन 13 साल से अधिक समय से साथ थे (फ़ाइल फोटो)

“मेरी नज़र में, ये मेरी ज़िंदगी का सबसे अच्छा रिश्ता था. शायद उस दिन से एक दिन पहले तक, जब उसने अपने किए को कबूला.”

एडेल ओवरटन को अपने बॉयफ़्रेंड रहे स्टीवन यूडेन एक परफ़ेक्ट पार्टनर लगते थे. दोनों 13 साल से रिश्ते में थे.

दोनों की मुलाक़ात एक ज़ॉम्बी फ़िल्म के सेट पर हुई थी. दोनों की कई चीज़ों में दिलचस्पी एक जैसी थी. ओवरटन कहती हैं कि यूडेन बहुत दयालु और प्यार करने वाले थे. जब ओवरटन बीमार पड़ीं तो स्टीवन ने उनकी देखभाल करने के लिए काम तक छोड़ दिया था.

डर्बी में अपने घर के सोफ़े पर बैठी ओवरटन कहती हैं, “वो शानदार थे. मैं उनसे बहुत प्यार करती थी और मुझे लगता है कि अब भी थोड़ा-बहुत करती हूं.”

ओवरटन को यूडेन पर पूरा भरोसा था. लेकिन ये भरोसा तब टूट गया, जब यूडेन ने माना कि वो ओवरटन का बलात्कार करते थे.

By admin