• Thu. Apr 2nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘मुझे लगा कुछ तो गड़बड़ है’ उत्तरी साइप्रस में आईवीएफ़ क्लिनिकों ने ब्रिटिश परिवारों को दिए ग़लत स्पर्म

Byadmin

Apr 1, 2026


लॉरा और बेथ

इमेज स्रोत, Keith Bridle / BBC

इमेज कैप्शन, लॉरा और उनकी पार्टनर का कहना है कि उनके बेटे जेम्स को पैदा करने में ग़लत डोनर का स्पर्म इस्तेमाल किया गया

लॉरा कहती हैं, “जेम्स के जन्म के थोड़ी ही देर बाद मुझे लगने लगा था कि कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ है.”

लॉरा और उनकी पार्टनर बेथ के दो बच्चे हैं, जेम्स और उनकी बड़ी बेटी केट. दोनों का जन्म उत्तरी साइप्रस की एक क्लिनिक में आईवीएफ़ इलाज के ज़रिए हुआ था.

दोनों महिलाओं ने अपने-अपने अंडाणुओं का इस्तेमाल किया और एक ही अनजान, स्वस्थ स्पर्म डोनर को बहुत सोच समझकर चुना. उन्होंने उस क्लिनिक को, जिसने उनके लिए स्पर्म मंगवाया था, साफ़ तौर पर बताया था कि दोनों बच्चों के लिए एक ही डोनर इस्तेमाल होना चाहिए, ताकि उनके बच्चे जैविक रूप से आपस में जुड़े हों.

लेकिन जब जेम्स का जन्म हुआ, तो दोनों ने देखा कि उसकी ‘ख़ूबसूरत’ भूरी आंखें उसकी जैविक मां बेथ और उस स्पर्म डोनर से बिल्कुल अलग थीं, जिसे उन्होंने चुना था.

इससे उनके मन में शक पैदा हो गया: “क्या हमारे क्लिनिक से कोई ग़लती हो गई?”

By admin