• Fri. Oct 18th, 2024

24×7 Live News

Apdin News

मुनस्यारी में हल्की बर्फबारी, उत्‍तराखंड में पर्वतीय इलाकों में बढ़ी ठिठुरन, गिर रहा न्‍यूनतम तापमान

Byadmin

Oct 18, 2024


रश्मि खत्री, देहरादून: उत्तराखंड में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने लगी है। शुष्क मौसम के बीच कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडरा रहा रहे हैं। ठंडी हवाएं चलने से पर्वतीय क्षेत्र मे ठिठुरन बढ़ने लगी है। वहीं कुमाऊं में मुनस्यारी के मल्ला जोहार की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है। मुनस्यारी में हल्की बूंदाबांदी होने से क्षेत्र में ठंड बढ़ चुकी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड में फिलहाल अभी भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम शुष्क बना रहेगा।अगले कुछ दिनों में पारे में और गिरावट आने से ठंड बढ़ने के आसार हैं। देहरादून में पिछले दो दिनों से चटक धूप खिलने के बाद शाम को बादल छा रहे हैं, जिससे देहरादून के दिन और रात के रात के तापमान में भी अंतर बढ़ रहा है।

गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 31.0 और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.5 और न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

नई टिहरी कार्यक्रम तापमान 21.4 और न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रहा। पारा पर गिरने के कारण सुबह और रात के समय हल्की ठिठुरन होने लगी है लेकिन दिन के समय चटक धूप खिलने के कारण गर्मी परेशान कर रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। अगले कुछ दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। ऐसे मौसम में बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।

By admin