कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य सोनिया गांधी और सांसद पप्पू यादव के खिलाफ संसद के विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया गया है। भाजपा सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला और चेयरमैन जगदीप धनखड़ को इस संबंध में पत्र लिखा। दरअसल बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति के अभिभाषण पर टिप्पणी करते हुए सोनिया ने उन्हें बेचारी और पप्पू यादव ने स्टाम्प बताया था।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसदों ने सोमवार को कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य सोनिया गांधी और सांसद पप्पू यादव के खिलाफ संसद के विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। इसमें दोनों नेताओं पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान का आरोप लगाया गया है।
सोनिया ने की थी टिप्पणी
BJP MPs move Notice for Breach of Parliamentary Privilege, Ethics and Propriety “through usage of derogatory and slanderous words against President of India with the motive to lower the dignity of the highest office” by Rajya Sabha MP Sonia Gandhi. pic.twitter.com/8N695xgPl6
— ANI (@ANI) February 3, 2025
इसके लिए भाजपा के सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और राज्यसभा चेयरमैन जगदीप धनखड़ को पत्र लिखा है। स्पीकर को लिखे पत्र में कहा गया है कि पप्पू यादव की टिप्पणी से राष्ट्रपति की गरिमा को ठेस पहुंची है।
पप्पू यादव पर भी आरोप
BJP MPs move Notice for Breach of Parliamentary Privilege, Ethics and Propriety “through usage of derogatory and slanderous words against President of India with the motive to lower the dignity of the highest office” by MP Pappu Yadav. pic.twitter.com/V7itqqEftC
— ANI (@ANI) February 3, 2025
वहीं सोनिया के खिलाफ चेयरमैन को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि ऐसी टिप्पणी राष्ट्रपति की गरिमा को ठेस पहुंचाती है। इन टिप्पणियों को आदिवासियों की गरिमा से भी जोड़ा गया है और दोनों नेताओं पर एंटी ट्राइबल माइंडसेट रखने का आरोप लगाया गया है।
प्रियंका ने किया बचाव
यह भी पढ़ें: ‘Poor Lady वो काफी थक चुकी थीं, मुझे बहुत बुरा लगा’; राष्ट्रपति मुर्मु के अभिभाषण पर क्या बोलीं सोनिया गांधी?
देश-दुनिया की हर ताज़ा खबर और सटीक जानकारी, हर पल आपके मोबाइल पर! अभी डाउनलोड करें- जागरण ऐप