• Fri. Mar 20th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

मुसलमानों और आप्रवासियों का मुद्दा हिमंता को कहां ले जाएगा?

Byadmin

Mar 20, 2026


असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, तस्वीर बीते 14 फ़रवरी की है जब एक सार्वजनिक सभा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम दौरे पर थे, उनके साथ असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा मौजूद हैं

”हमारी मुसलमानों से क्या दिक्कत हो सकती है. भारत एक सेक्युलर राष्ट्र है. सभी को एक जैसे अधिकार हैं. असम का जंग मुसलमान के ख़िलाफ़ नहीं, बल्कि बांग्लादेशी मुसलमान के ख़िलाफ़ है.”

हाल ही में एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम में ये बातें असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहीं. हिमंता से पूछा गया था कि उन्हें मुसलमानों से क्या दिक्कत है? जवाब में वह कहते हैं कि उनकी परेशानी मियां मुसलमानों से है, असम के स्वदेशी मुसलमानों से नहीं.

उन्होंने कहा, ”मेरी गाड़ी का ड्राइवर बीते 30 सालों से एक मुसलमान बेटा ही है. मेरे कार्यालय में 30 प्रतिशत लोग मुस्लिम हैं. हमें दिक्कत है जब बांग्लादेशियों की बात आती है. इसलिए जब सवाल करें तो मियां मुसलमान और मुसलमान दोनों को एक ही खांचे में रखकर न पूछें.”

पर यही हिमंता बिस्वा सरमा ने साल 2023 में छत्तीसगढ़ में आयोजित एक रैली में कहा था, ”यह हिंदुओं का देश है और हिंदुओं का ही रहेगा. सेक्युलरिज़्म की भाषा हमें मत सिखाओ”

By admin