• Sun. Feb 1st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘मेरा नाम मोहम्मद दीपक…’, उत्तराखंड के कोटद्वार में दुकान का नाम बदलने का विवाद और बजरंग दल के प्रदर्शन का पूरा मामला क्या है

Byadmin

Feb 1, 2026


कोटद्वार पुलिस

इमेज स्रोत, Screen Grab

इमेज कैप्शन, दीपक ने दावा किया कि पहले से सूचना देने के बावजूद पुलिस ने हंगामा करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की.

उत्तराखंड में पौड़ी ज़िले के कोटद्वार कस्बे में बीते दिनों एक मुस्लिम दुकानदार के समर्थन में आए ‘मोहम्मद दीपक’ के ख़िलाफ़ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार शाम को विरोध प्रदर्शन किया.

इस पर पुलिस प्रशासन का कहना है कि उन्होंने तत्काल मौके पर पुलिस भेजकर ‘स्थिति पर काबू’ पा लिया, जबकि दीपक ने प्रशासन पर ‘एकतरफ़ा रवैया’ अपनाने का आरोप लगाया है.

इस बारे में बजरंग दल ने एक बयान में कहा है कि उन्होंने पुलिस में दीपक के ख़िलाफ़ तहरीर दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर यह विरोध प्रदर्शन किया गया और इसमें बजरंग दल के देहरादून, ऋषिकेश और हरिद्वार के कार्यकर्ता शामिल थे.

दीपक कश्यप 26 जनवरी को उस समय चर्चा में आए, जब वे कोटद्वार के पटेल रोड पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम दुकानदार के समर्थन में आगे आए थे. दुकानदार से बजरंग दल के कार्यकर्ता दुकान का नाम बदलने को कह रहे थे.

By admin