• Mon. Nov 30th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘मेरी बात सुनिए, माँ जी’, अपराधियों को रोकने के लिए बेंगलुरु पुलिस ऐसा क्या कर रही, जिस पर उठ रहे सवाल

Byadmin

Nov 29, 2026


पुलिस कमिश्नर डॉ. पीएस हर्षा

इमेज कैप्शन, बेंगलुरु ईस्ट के पुलिस कमिश्नर डॉ. पीएस हर्षा, राउडी शीटर शिवराज की मां दुर्गम्मा के सामने हाथ जोड़कर उनसे बेटे को सुधारने की अपील करते हुए

बेंगलुरु में आईजीपी रैंक के पुलिस अधिकारी बदमाशों के घर जा रहे हैं. वे उन्हें अपराध की गतिविधियां जारी न रखने की चेतावनी दे रहे हैं और उनके परिवार के सदस्यों से भी उन्हें काबू में रखने की अपील कर रहे हैं.

बदमाशों के घर के दरवाज़े पर आईजीपी रैंक के अधिकारियों का पहुंचना एक असामान्य नज़ारा है. इसकी वजह बेंगलुरु पुलिस कमिश्नरेट को पांच हिस्सों में बांटा जाना है.

शहर में एंटी-राउडी स्क्वाड यानी बदमाशों पर नज़र रखने वाली पुलिस टीम कई दशकों से मौजूद है. लेकिन इस बार फ़र्क यह आया है कि कर्नाटक सरकार ने इस व्यवस्था को और मज़बूत किया है.

पहले इस टीम की कमान किसी डीसीपी या एसीपी रैंक के अधिकारी के पास होती थी. लेकिन अब यह सीधे एडीजीपी यानी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रैंक के अधिकारी के नियंत्रण में है.

पुलिस की इस नई रणनीति में सख़्ती और नरमी, दोनों की झलक देखने को मिली.

By admin