• Fri. Feb 13th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘मेरे पिता ने मेरे पति को मारा और मुझे ज़िंदा लाश बनाकर छोड़ दिया’

Byadmin

Feb 13, 2026


तनुप्रिया और राहुल मंडल दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में बीएससी नर्सिंग कर रहे थे

इमेज स्रोत, @Tanumahi042006

इमेज कैप्शन, तनुप्रिया और राहुल मंडल दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में बीएससी नर्सिंग कर रहे थे

दोपहर के 11 बज रहे थे. मैं सुपौल के पिपरा प्रखंड के तुलापट्टी गांव पहुंची थी. गुनगुनी धूप निकली थी और लोग अपने घरों के बाहर बैठे उसका मज़ा ले रहे थे.

लेकिन तुलापट्टी में ही एक छोटे से अंधेरे कमरे में एक 20 साल की लड़की कंबल में सिमटी सोने की कोशिश कर रही थी. उसके ससुर उसको पुकारते हैं, “तनु बेटा, तुमसे कोई मिलने आया है.”

दो-तीन बार पुकारने पर वह कंबल हटाती हैं. उनकी आंखों में आंसू हैं और हाथ में टैब जिस पर उनके पुराने ख़ुशनुमा दिनों का वीडियो चल रहा है.

यह तनुप्रिया हैं, जिनके पति राहुल की गोली मारकर हत्या करने का आरोप उनके अपने पिता पर है.

By admin