• Mon. Apr 6th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘मैं कई दिनों से सोई नहीं हूँ’: एक महीने के युद्ध के बाद ईरान में बढ़ती हताशा को बयाँ करते लोग

Byadmin

Apr 6, 2026


1 अप्रैल को सेंट्रल तेहरान में हुए एक हवाई हमले के बाद उठता धुआं

इमेज स्रोत, EPA

इमेज कैप्शन, 1 अप्रैल को सेंट्रल तेहरान में हुए एक हवाई हमले के बाद उठता धुआं

(चेतावनी: इस आर्टिकल में ऐसे विवरण हैं जो कुछ पाठकों को विचलित कर सकते हैं.)

उस पल तक युद्ध ऐसी चीज़ थी जो तेहरान के दूसरे हिस्सों में हो रही थी और इसने ‘सेतारेह’ और उनके साथियों की ज़िंदगी को छुआ नहीं था. फिर उन्होंने एक डरावनी आवाज़ सुनी और इसका कंपन उनके ऑफिस तक पहुँच गया.

उन्होंने अपने साथ काम करने वालों को आवाज़ दी, “मुझे लगता है कि यह एक बम है.”

वो अपनी डेस्क छोड़कर सीढ़ियों से बिल्डिंग की छत पर चढ़ गईं.

वह याद करती हैं, “हमने आसमान में धुआँ उठते देखा, लेकिन हमें नहीं पता था कि किस जगह को टारगेट किया गया था. उसके बाद, कंपनी में काम करने वाले सभी लोग घबरा गए. लोग चिल्ला रहे थे, चीख रहे थे और भाग रहे थे. एक से दो घंटे तक हालात ऐसे ही पूरी तरह से अफ़रा-तफ़री वाले रहे.”

By admin