• Mon. May 5th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

‘मैं जोर-जोर से चिल्लाई, लेकिन…’, बेंगलुरु में आधी रात छेड़छाड़ करने वाला MBA ग्रेजुएट गिरफ्तार; महिला ने बताई आपबीती

Byadmin

May 5, 2025


महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक 32 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी श्रीकांत कोडंडा रेड्डी एमबीए ग्रेजुएट है और एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। वहीं महिला ने उस दिन हुई पूरी आपबीती के बारे में विस्तार से बताया है। महिला ने कहा है- वह टहल रही थी तभी उसे अपनी पीठ पर कुछ महसूस हुआ।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बेंगलुरु के आईटी पार्क में एक महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक 32 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी श्रीकांत कोडंडा रेड्डी एमबीए ग्रेजुएट है और एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।

रेड्डी दो पहिया वाहन पर सवार था और उसने पिछले बुधवार को मराठाहल्ली इलाके में इकोवर्ल्ड में टहल रही महिला को कथित तौर पर परेशान किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले और रात करीब 11.30 बजे उत्पीड़न की घटना वाले स्थान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में बाइक का पंजीकरण नंबर नहीं दिखाई दे रहा है।

महिला का भी सामने आया बयानवग

वहीं इस मामले में महिला का बयान भी सामने आया है। महिला ने उस दिन हुई पूरी आपबीती के बारे में विस्तार से बताया है। पीड़िता ने अपने बयान में बताया है कि वो इकोवर्ल्ड में टहल रही थी, तभी उसे अपनी पीठ पर ‘जबरदस्त प्रहार’ महसूस हुआ।

‘बार-बार मुझ पर हमला हुआ’

पीड़िता ने आगे बताया, मैं हैरान थी, मुझे लगा कि शायद कोई व्यक्ति लापरवाही से गाड़ी चला रहा है। लेकिन फिर दोबारा से महिला के साथ वही हुआ, उसके बाद उसे यकीन हो गया कि कोई जानबूझकर ऐसा कर रहा है।

महिला ने ये भी बताया 

वो मदद के लिए चिल्लाई, लेकिन कोई आगे नहीं आया। तीसरी बार… मैंने देखा कि वह व्यक्ति यू-टर्न लेकर मेरी ओर आ रहा है। मैं मदद के लिए चिल्लाई, वहां बहुत सारे लोग थे, यह हमेशा एक हलचल वाला इलाका होता है… मैंने लोगों से मदद मांगी, मैंने ऑटो चालकों को रोका, मैंने दूसरों को रोका… लेकिन कोई भी मेरी मदद के लिए नहीं आया।

महिला ने कहा-मैं इस बारे में बताना चाहती थी…

महिला ने कहा कि वह इस घटना के बारे में बोलना चाहती थी क्योंकि इस तरह के अपराधों से बचने वाली महिलाओं के साथ एक कलंक जुड़ा हुआ है।
उसने कहा था कि वह उम्मीद कर रही थी कि वह व्यक्ति पकड़ा जाएगा क्योंकि अगर उसे छूट मिल जाए तो वह दूसरों के साथ भी ऐसा कर सकता है।

‘अब पहले से ज्यादा सतर्क हूं’

इस सवाल पर कि क्या वह जो कुछ हुआ उसके बाद असुरक्षित महसूस करती है, उसने कहा कि वह पहले से ज्यादा सतर्क है, लेकिन वह यह भी जानती है कि इस तरह की स्थितियों से कैसे निपटना है।

देश-दुनिया की हर ताज़ा खबर और सटीक जानकारी, हर पल आपके मोबाइल पर! अभी डाउनलोड करें- जागरण ऐप

By admin