• Fri. Nov 20th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

मैकडॉनल्ड्स में यौन शोषण: ‘वे छोटी लड़कियों के 18 साल की होने का इंतजार कर रहे थे’

Byadmin

Nov 20, 2026


मैकडॉनल्ड्स में यौन उत्पीड़न का मामला
इमेज कैप्शन, मैकडॉनल्ड्स की पूर्व कर्मचारी ने कहा है कि इस चेन में यौन उत्पीड़न के मामलों पर ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए कि दोबारा ऐसी घटना न हो

मैकडॉनल्ड्स की एक पूर्व कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि जब ग्राहक उस पर यौन टिप्पणियां कर रहे थे, तब एक मैनेजर उसकी सुरक्षा करने में नाकाम रहा. अब इस कर्मचारी ने कंपनी से अपील की है कि वह “कम उम्र के कर्मचारियों के साथ अपने व्यवहार का तरीक़ा बदले.”

होप ने 2023 में वेस्ट मिडलैंड्स स्थित मैकडॉनल्ड्स की एक ब्रांच में काम किया था.

उन्होंने बीबीसी न्यूज़ को बताया कि उन्होंने वहां कुछ सीनियर सहकर्मियों को 16 और 17 साल की महिला कर्मचारियों को घूरते हुए और उनके 18 साल का होने पर उनके साथ यौन संबंध बनाने की इच्छा जताते हुए भी सुना था.

होप उन सैकड़ों कर्मचारियों में शामिल हैं, जिन्होंने मैकडॉनल्ड्स के ख़िलाफ़ भेदभाव का मुक़दमा दायर किया है. इस हफ़्ते एक जज ने मैकडॉनल्ड्स की उस याचिका को ख़ारिज कर दिया, जिसमें कंपनी ने इन आरोपों को शुरुआती स्तर पर ही ख़ारिज करने की मांग की थी.

होप ने अदालत के इस फ़ैसले का स्वागत किया.

By admin