• Fri. Feb 6th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

मॉस्को में रूसी सेना के एक हाई-प्रोफ़ाइल अफ़सर को कई गोलियां मारी गईं

Byadmin

Feb 6, 2026


लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव

इमेज स्रोत, Russian Defence Ministry

इमेज कैप्शन, यूक्रेन युद्ध के दौरान जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव की अहम भूमिका रही है. उन्होंने 2022 में मारियुपोल की घेराबंदी के दौरान यूक्रेन के साथ बातचीत में हिस्सा लिया था.

रूस की सेना के एक हाई-प्रोफ़ाइल जनरल को मॉस्को में कई गोलियां मारी गई हैं और वह घायल हो गए हैं.

लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव को शहर के उत्तर-पश्चिमी बाहरी इलाके में एक रिहायशी इमारत में हुए हमले के बाद तुरंत अस्पताल ले जाया गया.

उनकी हालत के बारे में फ़िलहाल जानकारी नहीं है.

अलेक्सेयेव रूस के सैन्य जनरल स्टाफ़ के मुख्य निदेशालय (जीआरयू) में एक वरिष्ठ अधिकारी हैं.

यूक्रेन पर रूस के हमले की शुरुआत के लगभग चार साल बाद से अब तक राजधानी मॉस्को में इससे पहले भी कई आला सैन्य अधिकारियों को निशाना बनाया जा चुका है.

By admin