• Mon. Aug 31st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

मोहन भागवत का न्यूयॉर्क में कार्यक्रम हुआ, उनके समर्थक और विरोधियों ने क्या-क्या कहा?

Byadmin

Aug 31, 2026


वीडियो कैप्शन, मोहन भागवत का न्यूयॉर्क में कार्यक्रम हुआ, उनके समर्थक और विरोधियों ने क्या-क्या कहा?

मोहन भागवत का न्यूयॉर्क में कार्यक्रम हुआ, उनके समर्थक और विरोधियों ने क्या-क्या कहा?

प्रकाशित

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत शनिवार यानी 29 अगस्त को अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक प्रोग्राम में शामिल हुए.

अहेड फोरम की ओर से आयोजित फेथ लीडर्स कॉन्फ़्रेंस में भागवत ने कहा कि, जो हिंदू यह मानता है कि मुसलमानों को भारत से ”बाहर निकाल देना चाहिए”, वह हिंदू नहीं रह सकता.

इस कार्यक्रम से पहले कई संगठनों से जुड़े लोग आयोजन स्थल के बाहर कार्यक्रम का विरोध करते दिखे.

कई लोग इस कार्यक्रम के विरोध में तख्तियां लेकर भी पहुंचे थे. इनमें कुछ सिख अलगाववादी समर्थक भी थे.

वहीं कई लोग ऐसे भी थे जो अमेरिका में काफी दूर से यात्रा करके इस कार्यक्रम में शामिल होने आए थे.

देखिए इस कार्यक्रम के समर्थक और विरोधियों ने क्या-क्या कहा?

वीडियोः सिद्धार्थ केजरीवाल

एडिटिंगः आमरा आमिर

मोहन भागवत

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, मोहन भागवत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

By admin