• Sun. Mar 29th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

युद्ध शुरू होने के बाद शनिवार को ईरान पर सबसे अधिक हमले हुए

Byadmin

Mar 29, 2026


इसहाक़ डार

इमेज स्रोत, SHAMIL ZHUMATOV/POOL/AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, इशाक डार ने बताया कि हर दिन दो जहाज़ स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ पार करेंगे (फ़ाइल फ़ोटो)

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इसहाक़ डार ने जानकारी दी है कि उनके देश के जहाज़ों को होर्मुज़ स्ट्रेट से गुज़रने के लिए बड़ी छूट मिली है.

इसहाक़ डार ने बताया, “ईरान ने पाकिस्तानी झंडे वाले 20 और जहाज़ों को स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से गुज़रने की इजाज़त देने पर सहमति जताई है.”

उन्होंने बताया कि हर दिन दो जहाज़ स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ पार करेंगे. ईरान ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है.

हालिया संघर्ष शुरू होने के बाद से ईरान ने स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ को लगभग बंद कर दिया है. यह दुनिया के सबसे ज़रूरी तेल परिवहन मार्गों में से एक है.

दुनिया का लगभग 20% तेल और लिक्विड नेचुरल गैस (एलएनजी) आमतौर पर इसी रास्ते से गुज़रता है, लेकिन बीबीसी वेरिफ़ाई के विश्लेषण में दिखा है कि रोज़ाना यातायात लगभग 95% कम हो गया है.

इसहाक़ डार ने कहा कि ईरान के साथ यह समझौता ‘शांति का संकेत’ है जो क्षेत्र में स्थिरता लाने में मदद करेगा.

गौरतलब है कि इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने जानकारी दी कि उन्होंने शनिवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान से फ़ोन पर ‘विस्तार से’ बातचीत की है. उन्होंने कहा कि यह बातचीत ‘एक घंटे से ज़्यादा’ चली.

By admin