• Wed. Feb 4th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

युमनाम खेमचंद होंगे मणिपुर के नए मुख्यमंत्री, आज लेंगे पद की शपथ

Byadmin

Feb 4, 2026


युमनाम खेमचंद

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, युमनाम खेमचंद को मंगलवार को ही दिल्ली में मणिपुर बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया था

बीजेपी विधायक युमनाम खेमचंद आज शाम को मणिपुर के लोक भवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

साथ ही गृह मंत्रालय ने एक नोटिफ़िकेशन जारी करके मणिपुर से तुरंत राष्ट्रपति शासन हटाने की घोषणा की है.

युमनाम खेमचंद सिंह को मंगलवार को ही मणिपुर बीजेपी के विधायक दल का नेता चुना गया था.

बीजेपी मणिपुर ने एक्स पर पोस्ट करके उनके शपथ ग्रहण के कार्यक्रम की जानकारी दी है.

इसमें लिखा है, “उनके अनुभवी और दूरदर्शी नेतृत्व में, मणिपुर शांति, विकास और सुशासन के रास्ते पर आगे बढ़ने के लिए तैयार है, जिससे राज्य में स्थिरता और प्रगति का एक नया दौर शुरू होगा.”

By admin