• Mon. Jun 23rd, 2025

24×7 Live News

Apdin News

युवक का देर रात फिर गया सिर… पत्नी, मां, भाभी और बच्चों पर चला दी तलवार; 6 घायल

Byadmin

Jun 23, 2025


अजमेर। अजमेर के आदर्श नगर पुलिस थाना क्षेत्र के माखूपुरा निवासी राजेंद्र रावत ने गुरुवार (19 जून, 2025) को देर रात अपनी पत्नी, मां, भाभी व बच्चों सहित परिवार के कुछ 6 जनों पर तलवार से हमला कर दिया। हमले में पत्नी सहित तीन जने गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

आदर्श नगर क्षेत्र के पुलिस अधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि सभी को उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक का पिछला रिकॉर्ड भी कोई खराब नहीं है। परिवार में कोई झगड़ा भी नहीं हुआ था। लेकिन परिवार जन का कहना है कि पिछले तीन चार दिनों से राजेंद्र रावत का व्यवहार बदला हुआ था।

घर में मच गई चीख पुकार 

आरोपित की घायल पत्नी ने बताया कि वे रात भर सो नहीं पा रहे थे। बीती रात करीब 12 बजे बाद अचानक उन्हें जाने क्या हो गया उन्होंने तलवार से हमला शुरू कर दिया। मां, जेठानी, बच्ची बच्चे सभी को तलवार मारी। घर में चीख पुकार होने पर लोगों ने आकर संभाला। अधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि आरोपी को भी हिरासत में ले लिया गया है उसकी भी डॉक्टरी जांच कराई जा रही है। मामले में जांच की जा रही है।

आदर्श नगर क्षेत्र में करंट लगने से युवक की मौत

वहीं, आदर्श नगर करंट लगने से एक युवक की मृत्यु हो गई। आदर्श नगर के गणेश नगर निवासी 18 वर्षीय युवक अभय पांडे कूलर में पानी डालने के दौरान करंट लगने से मृत्यु हो गई। जिसे जवाहरलाल नेहरू हॉस्पिटल में लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मत घोषित कर दिया। मृतक युवक इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक फर्स्ट ईयर का छात्र है।

By admin