• Sun. Feb 22nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

युवाओं की एक टोली ने पूर्वांचल के गांवों से क्यों निकाली एक महीने की साइकिल यात्रा?

Byadmin

Feb 22, 2026


15 युवाओं ने गोरखपुर के चौरी-चौरा से वाराणसी तक करीब 1200 किलोमीटर की 'मनरेगा बचाओ यात्रा' साइकिल पर निकाली

इमेज स्रोत, Neetu Singh/BBC

इमेज कैप्शन, 15 युवाओं ने गोरखपुर के चौरी-चौरा से वाराणसी तक करीब 1200 किलोमीटर की ‘मनरेगा बचाओ यात्रा’ साइकिल पर निकाली

बीते कुछ दिनों से बनारस के गांवों में कुछ नारों की गूंज सुनाई दे रही थी.

इनमें ‘मनरेगा बहाल करो, कौन बनाता हिन्दुस्तान- भारत का मज़दूर किसान, कौन खिलाता हिन्दुस्तान- भारत का मज़दूर किसान, हल्लाबोल-हल्लाबोल, ‘वीबी जी रामजी’ काला कानून वापस लो’ जैसी मांंग शामिल है.

जिस तरफ़ से युवाओं की साइकिल का काफिला गुज़र रहा था उन इलाकों में हलचल का माहौल था और ये लोग सरकार बदलने की मांग और सरकार पर तानाशाही के आरोप लगाते जा रहे थे.

कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार साल 2005 में मनरेगा क़ानून लेकर आई थी जिसके तहत ग्रामीण इलाक़े के परिवारों को साल में 100 दिन रोज़गार की गारंटी थी.

इसके बीस साल बाद केंद्र सरकार ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोज़गार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ यानी ‘वीबी- जी राम जी’ क़ानून लेकर आई है. नए अधिनियम में साल में 125 दिन रोज़गार देने का प्रस्ताव है.

By admin