• Tue. Sep 29th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

यूएई ने इसराइली पीएम नेतन्याहू के ‘गोपनीय’ दौरे की पुष्टि की

Byadmin

Sep 29, 2026


नेतन्याहू और उनकी पत्नी

इमेज कैप्शन, प्रधानमंत्री कार्यालय के आधिकारिक बयान में बताया गया कि नेतन्याहू अपनी पत्नी के साथ यूएई पहुंचे थे (प्रतीकात्मक तस्वीर: 17 मई 2009, वॉशिंगटन)

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 5 मिनट

इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने रविवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायेद अल नाहयान से अबूधाबी में मुलाक़ात की.

इस मुलाक़ात की पुष्टि यूएई की सरकारी न्यूज़ एजेंसी ने दो दिन बाद की है. इससे पहले इसराइल ने इसी साल मई में कहा था कि फ़रवरी में प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने यूएई का गोपनीय दौरा किया था और राष्ट्रपति से मुलाक़ात की थी,

हालांकि तब यूएई ने इसे स्वीकार नहीं किया था.

यूएई की सरकारी समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएम नेतन्याहू के दौरे की पुष्टि करते हुए लिखा है, ”यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायेद अल नाहयान ने इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू से मुलाक़ात की, जो रविवार को यूएई के दौरे पर पहुँचे थे. बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों और आपसी रिश्तों को मज़बूत करने के तरीक़ों पर चर्चा की.”

इसराइली पीएमओ के मुताबिक़, नेतन्याहू अपनी पत्नी के साथ यूएई पहुँचे थे. दोनों देशों के नेताओं के बीच इसराइल और यूएई के संबंधों को मज़बूत करने के साथ-साथ क्षेत्रीय चुनौतियों पर चर्चा हुई.

By admin