• Sun. Feb 1st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

यूजीसी विवाद पर योगेंद्र यादव बोले- ‘जैसे ही ओबीसी आता है, सिंहासन हिलने लगता है’

Byadmin

Feb 1, 2026


यूजीसी

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, सुप्रीम कोर्ट ने फ़िलहाल यूजीसी के नए नियमों पर रोक लगा दी है

    • Author, दिलनवाज़ पाशा
    • पदनाम, बीबीसी संवाददाता

भारत के उच्च शिक्षा संस्थानों में जातिगत भेदभाव का सवाल कोई नया नहीं है. लेकिन जनवरी 2026 में यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) के जारी किए गए संशोधित रेगुलेशंस ने इस बहस को एक बार फिर केंद्र में ला दिया है.

इन नियमों के विरोध में देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हुए, सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आईं और आख़िरकार सुप्रीम कोर्ट ने इन पर रोक लगाते हुए इस मामले पर सुनवाई पूरी होने तक 2012 के पुराने नियमों को ही लागू रखने का आदेश दिया.

इसी पूरे विवाद को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक विश्लेषक योगेंद्र यादव कई सवाल उठाते हैं.

बीबीसी से बातचीत में उन्होंने कहा कि ये हैरान करता है कि यूजीसी ने अपने ही बनाए नियमों का अदालत में ज़ोरदार तरीक़े से बचाव नहीं किया.

योगेंद्र यादव उच्च शिक्षा संस्थानों में भेदभाव और इस मुद्दे को लेकर हो रही राजनीति पर सवाल भी उठाते हैं.

By admin