• Mon. Oct 28th, 2024

24×7 Live News

Apdin News

यूपी का मौसम 28 अक्‍टूबर: सुबह-रात की ठंड और दिन में गर्मी, UP के शहरों का मिजाज कैसा रहेगा, जानें वेदर अपडेट्स – uttar pradesh weather today forecast 28 october 2024 monday up mein aaj ka mausam kaisa rahega imd rain temperature news update in hindi

Byadmin

Oct 28, 2024


यूपी का मौसम 28 अक्‍टूबर 2024: उत्तर प्रदेश में धीरे-धीरे ठंडक का एहसास होने लगा है। तापमान में बदलाव होने से रात में हल्की ठंड होने लगी है। हालांकि दिन के समय अभी भी ठीकठाक गर्मी हो रही है। फिलहाल प्रदेश में कहीं भी बारिश नहीं दर्ज की गई है। यही वजह है कि मौसम में भी कोई ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिला है। प्रदेश में बीते कई दिनों से मौसम जस का तस बना हुआ है। दिन के समय तेज धूप से गर्मी पड़ रही है।हालांकि, बीते कुछ दिनों से प्रदेश के पूर्वी हिस्से में कुछ जगहों पर बारिश होने का अलर्ट जारी किया जा रहा है, लेकिन कही भी बारिश रिकॉर्ड नहीं की गई है। मेरठ में न्यूनतम तापमान 19.5℃ तक पहुंच गया है, जबकि बुलंदशहर में 19℃, इटावा में 17.6℃, गजीपुर में 19℃, झांसी में 19.1℃ और लखनऊ में 21.6℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

प्रदेश में 28 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रह सकता है। जबकि पूर्वी यूपी में दक्षिणी-पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि दो दिनों तक वाराणसी और प्रयागराज रीजन में हल्की बारिश हो सकती है।

उन्होंने बताया कि सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, बलिया और आजमगढ़ में बारिश हो सकती है। साथ ही मऊ, जौनपुर, वाराणसी, संतरविदास नगर, प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट में बारिश होने की संभावना है।

वहीं तापमान को लेकर मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि एक दिन तक तापमान समान रहने वाला है। उसके बाद अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोत्तरी हो सकती है। जबकि न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की कमी देखी जा सकती है।

फिलहाल बुलंदशहर में 19℃, मेरठ में 19.5℃, मुजफ्फरनगर में 18.9℃ और झांसी में 19.4℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। वहीं 29 अक्टूबर को भी पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। जबकि पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रह सकता है। इसके अलावा 30 और 31 अक्टूबर को प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम साफ रह सकता है।

(रिपोर्ट: अभय राठौड़, लखनऊ)

By admin