• Tue. Mar 17th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

यूपी-बिहार से लेकर राजस्थान-दिल्ली तक बदला मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया आंधी और बारिश का अलर्ट

Byadmin

Mar 17, 2026


डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। नए पश्चिम विक्षोभ के एक्टिव होने के बाद से उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम बदल गया है। देश के कई राज्यों में आंधी-पानी का दौर शुरु हो गया है। मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, झारखंड, ओडिशा, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब समेत कई राज्यों में बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है।

जिन राज्यों में आंधी-पानी की संभावना है, वहां- 30 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान घटेगा और गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं देशभर के मौसम का हाल….

rain alert (3)

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में अचानक शुरू हुई तेज हवाओं के कारण तापमान में कमी आई है और गर्मी पर ब्रेक लग गया है। बीते सोमवार से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से राहत मिली है और हल्की ठंड का एहसास हुआ है। दिल्ली-एनसीआर में 19 मार्च तक बादलों की आवाजाही लगी रहेगी।

दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। जबकि 18 मार्च को गरज-चमक के साथ ही बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

यूपी का मौसम

यूपी में भी मौसन ने अचानक करवट बदल दी है। पिछले 24 घंटे से चल रही तेज हवाओं के कारण गर्मी से राहत मिली है। कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश भी देखने को मिली है।

मौसम विभाग ने मेरठ, बिजनौर, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर और हापुड़ जैसे जिलों में गरज-चमक, धूल भरी आंधी और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। वहीं, कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश की भी संभावना है।

rain update

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान के कई हिस्सों में सोमवार को बूंदाबांदी देखने को मिली। इसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। 7 मार्च को राज्य में अधिकतर जगह मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद 18 से 21 मार्च के बीच एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।

18 मार्च को जोधपुर और बीकानेर संभाग में कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 19 और 20 मार्च को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

बिहार का मौसम

अगर बात करें बिहार के मौसम की तो यहां अगले कुछ दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देगा। मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी है। बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

उत्तराखंड का मौसम?

उत्तराखंड का मौसम फिलहाल सुहाना बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 20 मार्च तक बारिश के साथ बर्फबारी का दौर देखने को मिल सकता है। वहीं 19 और 20 मार्च को 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

barf (2)

बाकी राज्यों के मौसम का हाल

अगर बात करें बाकी राज्यों के मौसम की तो आगामी 21 मार्च तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में रुक-रुककर बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

  • 18 से 20 मार्च के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों और आसपास के मैदानी इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।
  • हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है।
  • पश्चिम विक्षोभ के कारण पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, बिहार और मध्य प्रदेश में 22 मार्च तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है।
  • IMD के अनुसार, 17 मार्च को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है।
  • 17 मार्च को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उप- हिमालयी पश्चिम बंगाल में भी कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में फ‍िर बदलेगा मौसम का म‍िजाज, इन ज‍िलों में गरज-चमक के साथ हो सकती है बार‍िश

यह भी पढ़ें- J&K Weather: जम्मू-कश्मीर में अगले पांच दिन सुहावना रहेगा मौसम, तापमान में गिरावट से गर्मी से मिलेगी राहत

By admin