• Wed. Mar 11th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

यूपी में पकड़ा गया गद्दार:आईएसआई के लिए जासूसी कर रहा नाैसेना का जवान गिरफ्तार, Up Ats ने की कार्रवाई – Up Ats Arrests Navy Personnel For Spying For Isi

Byadmin

Mar 10, 2026


यूपी एटीएस ने जासूसी के आरोप में नाैसेना कर्मी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नाैसेना कर्मी आगरा का रहने वाला है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। 

Trending Videos

आरोपी की पहचान आगरा के कागारौल क्षेत्र के चीत गांव निवासी आदर्श कुमार उर्फ लकी पुत्र बलवीर सिंह के रूप में हुई है। आदर्श भारतीय नौसेना में लांस नायक के पद पर केरल में तैनात था। एटीएस के अनुसार सर्विलांस जांच में सामने आया कि आरोपी पाकिस्तान की एजेंसी के संपर्क में था।

नाैसेना कर्मी पर रणनीतिक महत्व की संवेदनशील जानकारियां साझा करने का आरोप है। मामले में पैसे के लेनदेन के भी साक्ष्य मिलने की बात आई सामने है। आरोपी को 10 मार्च को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

ये भी पढ़ें- अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश: ATM में लगाते थे फेविक्विक, खाली हो जाता था खाता; तरीका जान ठनक जाएगा माथा

By admin