• Mon. May 11th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

यूपी में योगी सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल, जानिए किन 6 नए चेहरों को किया गया शामिल

Byadmin

May 11, 2026


योगी आदित्यनाथ

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, योगी मंत्रिमंडल में आठ नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है जिनमें छह नए चेहरे हैं

पढ़ने का समय: 5 मिनट

उत्तर प्रदेश में बीजेपी के नेतृत्व वाली योगी सरकार के मंत्रिमंडल में रविवार को फेरबदल किया गया. राज्य सरकार के मंत्रिमंडल में छह नए चेहरों को शामिल किया गया है.

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं. राज्य में साल 2017 से योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार चल रही है.

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए मंत्रिमंडल में यह फेरबदल किया गया है.

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कुल आठ नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई जिनमें छह नए चेहरे शामिल हैं.

मंत्रिमंडल विस्तार पर केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि ये बहुत ख़ुशी की बात है कि बहुत दिनों से चीज़ें रुकी थीं और वो निर्णय अब हो रहा है.

By admin