• Tue. Mar 3rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

यूपी: सात साल की बच्ची की चलती स्कूल बस के फ़र्श से नीचे गिरने से मौत

Byadmin

Mar 3, 2026


अनन्या

इमेज स्रोत, Ravi

इमेज कैप्शन, सात साल की अनन्या की चलती बस में फ़र्श से नीचे गिर जाने से मौत हो गई

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले रवि यादव का गला रुंधा हुआ है. शनिवार को उनकी 7 साल की बेटी की मौत अपनी ही स्कूल बस से गिर जाने से हो गई.

रवि यादव कहते हैं, ”अगर स्कूल वाले मेरी शिकायत पर ध्यान देते या सतर्क हो जाते तो शायद मेरी बच्ची के साथ ये हादसा न होता और वो ज़िंदा होती.”

रवि की बेटी अनन्या रोज़ाना की तरह तैयार होकर अपने भाई के साथ स्कूल बस से अलीगढ़ स्थित माउंट देव स्कूल गई थी.

पुलिस की एफ़आईआर के मुताबिक़, ”स्कूल से लौटने के दौरान बस का फ़र्श टूटने से वह बस के नीचे गिर गई और कुचलकर उसकी मौत हो गई .”

इस हादसे के बाद यूपी के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने लापरवाही के आरोप में परिवहन विभाग के दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है.

By admin