• Wed. Jun 24th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

यूरोप में पड़ रही है भीषण गर्मी, कई देशों में पारा 40 के पार पहुंचा

Byadmin

Jun 24, 2026


फ़्रांस की राजधानी पेरिस

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, फ़्रांस में मंगलवार को जून का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया है (फ़ाइल फ़ोटो)

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

यूरोप के कई देश इस समय भीषण गर्मी झेल रहे हैं. इनमें फ़्रांस, इटली और ब्रिटेन भी शामिल हैं.

बीबीसी संवाददाता एलिस डेविस के मुताबिक़, फ़्रांस में बुधवार के मौसम का अनुमान लगाते हुए देश के आधे से ज़्यादा हिस्से में रेड हीट अलर्ट जारी किया गया है. यहां पर मंगलवार को जून का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया है. औसत तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा.

इस हीटवेव से अब तक फ़्रांस, स्पेन और इटली सबसे ज़्यादा प्रभावित हुए हैं. फ़्रांस में पिछले गुरुवार से अब तक हीटवेव से जुड़ी घटनाओं में 40 लोगों की मौत हो चुकी है.

कुछ ऐसा ही हाल ब्रिटेन का भी है, जहां पर पश्चिमी इलाक़ों में हज़ारों घरों में बिजली नहीं है. बुधवार को यह हीटवेव पश्चिमी यूरोप के अन्य हिस्सों तक फैलने की आशंका है.

वहीं, नीदरलैंड्स के कुछ हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. नीदरलैंड्स और बेल्जियम में शुक्रवार को तापमान सबसे ज़्यादा रहने की संभावना है, जबकि जर्मनी में वीकेंड पर पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

By admin