• Wed. Dec 31st, 2025

24×7 Live News

Apdin News

‘ये इंडियन नेशनल कांग्रेस नहीं, इस्लामाबाद राष्ट्रीय…’, गलत राष्ट्रगान गाने पर भाजपा का प्रहार

Byadmin

Dec 30, 2025


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आइएनसी) पर तीखा हमला करते हुए इसे ‘इस्लामाबाद राष्ट्रीय कांग्रेस’ करार दिया। यह टिप्पणी केरल में एक कांग्रेस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान के गलत गायन के बाद आई है।

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी बार-बार राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान करती है और इसलिए भारत का राष्ट्रगान सही तरीके से गाने में असफल रहती है।

उन्होंने बताया कि ऐसे घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। कुछ साल पहले, केरल में कांग्रेस इकाई ने गान गलत गाया था और अब यह फिर से हुआ है। इस बार, यह वरिष्ठ नेता एके एंटनी की उपस्थिति में हुआ। राहुल गांधी की यात्रा के दौरान नेपाल का राष्ट्रगान गाया गया था। ये बार-बार की गलतियां उनकी मानसिकता को दर्शाती हैं।”

यह टिप्पणी तब आई जब केरल प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) के मुख्यालय में एक पार्टी कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय गान की एक पंक्ति गलत गाई गई।

शहजाद पूनावाला ने कहा, ”यह कांग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नहीं है बल्कि यह इस्लामाबाद राष्ट्रीय कांग्रेस है। इसलिए वे इस्लामाबाद, कराची और पाकिस्तान के राष्ट्रीय गीतों से परिचित हैं, लेकिन भारत के राष्ट्रीय गान को गाने में बार-बार गलतियां करते हैं।” कांग्रेस नेतृत्व की ओर से इस घटना पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

(समाचार एजेंसी आइएएनएस के इनपुट के साथ)

By admin