ओली पोप का शानदार शतक
इंग्लैंड की टीम को उम्मीद नहीं थी कि उन्हें लंच के बाद इतनी जल्दी बल्लेबाजी करनी पड़ेगी। ओली पोप ने मुश्किल परिस्थितियों में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने जसप्रीत बुमराह की तेज गेंदबाजी का डटकर सामना किया। पोप को 34 रन पर LBW होने से बाल-बाल बचे। 60 रन पर उनका कैच भी छूटा। उन्होंने अपनी किस्मत का पूरा फायदा उठाया और अपना नौवां टेस्ट शतक पूरा किया। भारत के खिलाफ यह उनका दूसरा शतक है।
That 💯 moment…
Take a bow. Oliver John Douglas Pope 🫡
🤝 @IGcom pic.twitter.com/ITqFhG13ho
— England Cricket (@englandcricket) June 21, 2025
पहले शतक से इंग्लैंड को जीत
इससे पहले ओली पोप ने साल 2024 में भारतीय टीम के खिलाफ शतक लगाया था। उस वक्त इंग्लैंड की टीम भारत दौरे पर थी। इस सीरीज के पहले टेस्ट की दूसरी पारी में इंग्लैंड के लिए ओली पोप ने 196 रन की शानदार पारी खेली। टीम इंडिया ने उस मैच की पहली पारी में 436 रन बनाए थे। लेकिन दूसरे पारी में भारतीय टीम 231 रन चेज नहीं कर पाई और इंग्लैंड ने 28 रन से बाजी मार ली। इस मैच में पोप को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।
दूसरे दिन बुमराह का कमाल
जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हुए। उन्होंने ही इंग्लैंड के तीनों विकेट लिए। बुमराह ने जैक क्रॉली को पहले ओवर में ही आउट कर दिया। इसके बाद उन्होंने बेन डकेट को 62 रन पर आउट किया। डकेट और पोप के बीच 122 रनों की साझेदारी हुई थी। फिर, बुमराह ने जो रूट को 28 रन पर आउट कर दिया। रूट और पोप के बीच 80 रनों की साझेदारी हुई थी।
बुमराह को दिन के आखिरी ओवर में एक और विकेट मिल सकता था। लेकिन, उन्होंने नो बॉल कर दी। हैरी ब्रूक बिना खाता खोले ही आउट हो जाते। बुमराह ने उस ओवर में तीसरी बार नो बॉल की थी। दुनिया के बेहतरीन तेज गेंदबाज बुमराह फील्डिंग में दो कैच भी छूटे।
भारत के लिए पंत-गिल का कमाल
पहले ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 134 रन बनाए। पंत के अलावा, यशस्वी जायसवाल (101) और शुभमन गिल (147) ने भी शतक बनाए। लेकिन, लंच के बाद भारतीय टीम लड़खड़ा गई। भारत ने अपने आखिरी सात विकेट सिर्फ 41 रन पर गंवा दिए। बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने 4 विकेट लिए। जोश टंग ने भी 4 विकेट झटके। भारत ने शुक्रवार को पहले दिन 3 विकेट पर 359 रन बनाए थे। ऐसा लग रहा था कि भारत 500 से ज्यादा रन बनाएगा। लेकिन, शनिवार को भारत की पारी लड़खड़ा गई।