• Sun. Mar 16th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

ये गजब का फाइनल था… मुंबई ने कर दिया था सरेंडर, दिल्ली की बैटर से हुई ऐसी गलती कि पलट गया मैच – marizanne kapp wicket became turning point for mumbai in final against delhi

Byadmin

Mar 16, 2025


मुंबई: महिला प्रीमियर लीग 2025 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 8 रन से हार का सामना करना पड़ा। मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की कैप्टन मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। दिल्ली का यह फैसला कुछ हद तक सही भी साबित हुआ। दिल्ली ने मुंबई को निर्धारित 20 ओवर के खेल में 149 रन के स्कोर पर रोक दिया था।हालांकि, लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम बैटिंग बहुत ही खराब रही। खास तौर से टॉप ऑर्डर की बल्लेबाजी ने सबसे ज्यादा निराश किया। मुकाबले में खराब शुरुआत के बाद एक समय टीम के लिए जेमिमा रोड्रिग्स और मारिजेन कैप ने उम्मीद जगाई थी, लेकिन इस दौरान दिल्ली की बैटर कैप से एक ऐसी भूल हो गई जो मुंबई के लिए मैच का टर्निंग पॉइंट बन गया।

मुंबई की जीत के बीच खड़ी थी मारिजेन

इसमें कोई शक नहीं कि गेंदबाजी में मुंबई इंडियंस ने कमाल का खेल दिखाया, लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब लगा कि दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी वापसी कर ली है। खास तौर से मारिजेन कैप ने लगभग मुंबई को मैच से बाहर कर दिया था। मारिजेन मुंबई की जीत के बीच दीवार बनकर खड़ी थीं, लेकिन तभी नैट साइव ब्रंट की गेंद पर मारिजेन ने एक मिस हिट शॉट खेल दिया।

मारिजेन की ये गलती दिल्ली कैपिटल्स पर भारी पर गई। निकी प्रसाद के साथ दिल्ली के लिए मोर्चा संभालने वाली मारिजेन 26 गेंद में 5 चौके और 2 चौके के साथ 40 रन बनाकर आउट हो गईं। मारिजेन के आउट होते ही मुंबई में उत्साह भर आया और उसे पता चल गया कि अब मैच उसके कब्जे में है। इस तरह दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 141 रन ही बना पाई। इस हार के साथ ही दिल्ली दिल्ली तीसरी बार फाइनल में पहुंचकर चैंपियन बनने से चूक गई।

By admin