• Wed. Feb 26th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

रजौरी में आतंकी हमला,जम्मू कश्मीर: राजौरी में सेना की गाड़ी पर आतंकियों ने किया हमला, दोनों तरफ से फायरिंग – major terror attack on army vehicle in sunderbani of rajouri know latest updates

Byadmin

Feb 26, 2025


श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना की गाड़ी पर आतंकियों ने गोलीबारी की है। आतंकियों का यह हमला सुंदरबनी इलाके में हुआ। गश्त पर निकले सुरक्षाबलों को आतंकवादियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। सेना की गाड़ी पर 4-5 राउंड फायरिंग की गई। हमले के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की खोजबीन के लिए इलाके की घेरेबंदी की है।

घने जंगल से फायरिंग

जानकारी के अनुसार आतंकवादियों ने 9 जेएके व्हीकल को निशाना बनाया। इसी वाहन से पेट्रोलिंग की जार रही थी। जानकारी के अनुसार एक हमला बुधवार दोपहर 1 बजे के करीब हुआ। जैसे ही यह वाहन सुंदरबनी माला रोड के फाल गांव के नजदीक पहुंचा तो जंगल से वाहन पर फायरिंग की गई। घाटी में यह हमला ऐसे वक्त पर सामने आया है जब कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान और भार के बीच फ्लैग मीटिंग हुई थी। तब शांति पर सहमति बनी थी।
जंगल में छिपे थे आतंकी
ऐसा माना जा रहा है कि आतंकी सुंदरबनी के घने जंगल में छिपे हुए थे। उन्होंने पूरी तैयारी के साथ सेना के वाहन पर गोलीबारी की। सेना का वाहन इस क्षेत्र में उसी क्षेत्र से गुजर रहा था। जिससे पिछले काफी सालों में सीमापार से घुसपैठ होती आई है। सेना ने पूरे इलाके को अलर्ट पर लेते हुए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

By admin