• Tue. Oct 27th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

रश्मिका मंदाना ने अपने पति के बारे में क्या कहा जिसकी हो रही है चर्चा?

Byadmin

Oct 27, 2026


रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा कॉफ़ी विद करण शो में साथ गए थे जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी कई लोगों ने ट्रोलिंग की (फ़ाइल फ़ोटो)

इमेज कैप्शन, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ‘कॉफ़ी विद करण’ शो में साथ गए थे जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी कई लोगों ने ट्रोलिंग की (फ़ाइल फ़ोटो)

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और उनके पति विजय देवरकोंडा इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. दोनों ने सोशल मीडिया पर अलग-अलग पोस्ट के ज़रिए अपने रिश्ते पर उठ रहे सवालों और ट्रोलिंग का जवाब दिया है.

मामला हाल में प्रसारित हुए टीवी शो ‘कॉफी विद करण 9’ के एक एपिसोड से शुरू हुआ, जिसमें रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा साथ पहुंचे थे. शो में दोनों ने अपने रिश्ते और शादी के बारे में बात की थी.

इस बातचीत के बाद सोशल मीडिया पर विजय देवरकोंडा के रवैये और दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की टिप्पणियां होने लगीं. कुछ लोगों ने विजय को ‘रेड फ़्लैग’ बताया तो कुछ ने रश्मिका को रिश्ते को लेकर सलाह देनी शुरू कर दी.

अब रश्मिका ने एक लंबी पोस्ट लिखकर इन लोगों को जवाब दिया है. इसके कुछ ही देर बाद विजय देवरकोंडा ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर कहा कि वह और रश्मिका ‘बेहद ख़ुश’ हैं.

‘100 बार पूछने को कहा था’

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा

‘कॉफी विद करण 9’ में शादी को लेकर होस्ट करण जौहर, रश्मिका और विजय देवरकोंडा के बीच जो बातचीत हुई उसी के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्तों को लेकर चर्चा चल पड़ी.



By admin