• Wed. Jun 4th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

रांची जा रहा इंडिगो विमान हुआ ‘बर्ड हिट’ का शिकार, 175 यात्रियों में मची हड़कंप; पायलट ने कराई इमरजेंसी लैंडिंग

Byadmin

Jun 2, 2025


रांची जा रहा इंडिगो विमान बर्ड हिट का शिकार हो गया जिसके कारण उसे आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। विमान में सवार 175 यात्री सुरक्षित हैं। पटना से रांची आ रहे विमान को 4000 फीट की ऊंचाई पर गिद्ध के टकराने से नुकसान हुआ। एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीम जांच कर रही है। विमान को आपातकालीन स्थिति में उतारा गया।

पीटीआई, रांची। झारखंड की राजधानी रांची जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट को सोमवार को आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। अधिकारियों ने बताया कि पक्षी के टकराने के कारण आपातकालीन लैंडिंग हुई और विमान में सवार सभी 175 यात्री सुरक्षित हैं।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, लगभग 4,000 फीट की ऊंचाई पर विमान, गिद्ध के हमले के कारण क्षतिग्रस्त हो गया।

विमान पटना से रांची आ रहा था

रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे के निदेशक आरआर मौर्य ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, “इंडिगो का एक विमान रांची के पास एक पक्षी से टकरा गया। यह घटना यहां से लगभग 10 से 12 समुद्री मील दूर, लगभग 3,000 से 4,000 फीट की ऊंचाई पर हुई। इंडिगो का विमान पटना से रांची आ रहा था और पायलट को यहां आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी।”

बर्ड हिट की जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीम मौके पर पहुंची। तकनीकी टीम विमान की जांच कर रही है। बता दें कि आसमान में जब कोई पक्षी विमान से टकराता है तो उसे ‘बर्ड हिट’ कहा जाता है।
इससे पहले रविवार को दिल्ली जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को दिल्ली में खराब मौसम के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रायपुर से दिल्ली आने वाली उड़ान संख्या 6ई 6313 रविवार को धूल भरी आंधी के कारण कुछ देर तक हवा में चक्कर लगाने के बाद सुरक्षित रूप से दिल्ली हवाई अड्डे पर उतर गई।

यह भी पढ़ेंVIDEO: 80 KM प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही थी हवा, टर्बुलेंस में फंसी रायपुर-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट और फिर…

By admin