• Mon. Jun 22nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

राजस्थानः इस्लामपुर का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की सिफ़ारिश, स्थानीय लोग भड़के

Byadmin

Jun 22, 2026


इस्लामपुर में हिंदू और मुस्लिम दोनों ही धर्मों के लोग रहते हैं

इमेज स्रोत, Mohar Singh Meena

इमेज कैप्शन, इस्लामपुर में हिंदू और मुस्लिम दोनों ही धर्मों के लोग रहते हैं

राजस्थान के झुंझुनू ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है.

गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की अनुशंसा के बाद से इसकी चर्चा, गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक हो रही है.

एक पक्ष इसे सांस्कृतिक पहचान से जोड़कर देख रहा है, जबकि दूसरा पक्ष इसे गांव के इतिहास और विरासत के साथ छेड़छाड़ बता रहा है.

कई ग्रामीण भारतीय जनता पार्टी सरकार पर माहौल खराब करने का आरोप लगा रहे हैं. हालांकि गांव के कुछ लोग नाम बदले जाने की सिफ़ारिश से सहमत भी हैं.

वहीं, अनुशंसा करने वाले बीजेपी के स्थानीय विधायक राजेंद्र भाम्बू ने बीबीसी हिन्दी से कहा, “गांव का नाम मुगल काल से पहले श्रीरामपुर ही था, इसलिए कुछ लोग इसे फिर से यही नाम देना चाहते हैं.”

By admin