• Fri. Apr 3rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

राजस्थानः गुलाबी हाथी की तस्वीर पर विवाद, क्या फ़ोटोशूट है मौत से जुड़ी वजह?

Byadmin

Apr 3, 2026


हाथी

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, 26 नवंबर 2022 को, राजस्थान के जयपुर स्थित ऐतिहासिक आमेर किले में एक रंगा हुआ हाथी. (सांकेतिक तस्वीर)

जयपुर के आमेर इलाक़े में एक बुज़ुर्ग हथिनी ‘चंचल’ की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उसे गुलाबी रंग से रंगा गया है.

सोशल मीडिया पर वायरल होते ही विवाद खड़ा हो गया है.

विदेशी महिला फ़ोटोग्राफ़र जूलिया बुरुलेवा के सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की गई तस्वीर नवंबर 2025 के एक फ़ोटोशूट की बताई जा रही है.

बीते चार फ़रवरी 2026 को चंचल की मौत हो चुकी है. तस्वीर सामने आने के बाद आरोप लग रहे हैं कि रंग के इस्तेमाल से हाथी को संक्रमण हुआ और उसकी मौत हुई.

By admin