• Sat. Mar 7th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

राजस्थान में पत्नी ने नाबालिग बेटे संग घोंटा पति का गला, पुलिस को सुनाई थी आत्महत्या की कहानी; ऐसे खुला राज

Byadmin

Mar 6, 2026


जागरण संवाददाता, उदयपुर। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में पत्नी ने अपने 16 वर्षीय बेटे के साथ मिलकर पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को नाले में फेंककर आत्महत्या का एंगल देने की साजिश रची। पुलिस ने पत्नी सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार कर नाबालिग बेटे को डिटेन किया है।

एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि 26 फरवरी को महिला ने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसी दिन एक नाले में एक शव मिला।

शव की पहचान के बाद स्वजन ने अंतिम संस्कार कर दिया। बाद में मृतक के भाइयों ने हत्या का शक जताते हुए एफआइआर दर्ज कराई। पुलिस की पूछताछ में पत्नी ने जुर्म स्वीकार कर लिया।

पूछताछ में सामने आया कि मृतक शराब का आदी था और आए दिन घर में झगड़ा करता था। 18 फरवरी की रात नशे में विवाद के बाद पत्नी और बेटे ने रूमाल से गला घोंट दिया। हत्या के बाद महिला ने एक रिश्तेदार सहित तीन लोगों को बुलाया। पांचों ने मिलकर शव को लकड़ी की सीढ़ी से बांधा और गांव के पास नाले में फेंक दिया।

By admin