• Sun. Oct 13th, 2024

24×7 Live News

Apdin News

राजस्थान में भजनलाल सरकार ने 6 लाख कर्मचारियों को बोनस देने का ऐलान किया

Byadmin

Oct 13, 2024


जयपुर: राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज है। राज्य के छह लाख कर्मचारियों को दिवाली 2024 से पहले बड़ी खुशखबरी मिली है। राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य कर्मचारियों को तदर्थ बोनस देने की घोषणा की है। यह बोनस उन कर्मचारियों को मिलेगा जो राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियम, 2017 के पे-मैट्रिक्स के पे लेवल एल-12 या ग्रेड पे-4800 और उससे कम वेतन पा रहे हैं। राज्य सरकार का कहना है कि इससे राजस्थान के लगभग 6 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे। यह घोषणा केंद्र सरकार की ओर से दो दिन पहले ही केंद्रीय कर्मचारियों को बोनस देने की घोषणा के बाद आई है।

राज्य के कर्मचारियों को मिलेंगे अधिकतम 6774 रुपये

राजस्थान की भजनलाल सरकार की ओर से कई गई घोषणा के मुताबिक, राज्य के कर्मचारियों को मिलने वाला अधिकतम तदर्थ बोनस 6774 रुपये होगा। इसमें से 75 प्रतिशत राशि कर्मचारियों को नकद मिलेगी, जबकि 25 प्रतिशत राशि उनके सामान्य प्रावधायी निधि खाते में जमा होगी।

भजनलाल सरकार खत्म करेगी नए बने छोटे जिले, ‘वन स्टेट-वन इलेक्शन’ के चलते टल सकते हैं पंचायत चुनाव
VIDEO: शिक्षा मंत्री जी! यह वीडियो देख रहे हैं, क्या बच्चों से पैर दबवाने के लिए स्कूल आती हैं ये टीचर

बोनस देने से राजस्थान सरकार पर कितना आएगा वित्तीय भार?

बोनस की गणना 31 दिन के महीने के आधार पर होगी और यह 30 दिन की अवधि के लिए देय होगा। इससे राज्य की भजनलाल सरकार पर लगभग 500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।

पंचायत समिति और जिला परिषद के कर्मचारियों को भी मिलेगा बोनस

तदर्थ बोनस की गणना के लिए अधिकतम परिलब्धियां 7000 रुपये मानी गई हैं। यह बोनस पंचायत समिति और जिला परिषद के कर्मचारियों को भी मिलेगा। हालांकि, राज्य सेवा के अधिकारी इस बोनस के हक़दार नहीं होंगे। बता दें, राज्य सेवा के अधिकारी में आईएएस अधिकारी, कैबिनेट सचिव, सिटी मजिस्ट्रेट जैसे प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े अधिकारी आते हैं।

By admin