• Sun. Apr 5th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

राजस्थान रॉयल्स के तुषार देशपांडे ने गुजरात के ख़िलाफ़ ऐसा क्या किया, जिसकी हो रही है चर्चा

Byadmin

Apr 5, 2026


इब्राहिम ज़ुल्फ़क़ारी

इमेज स्रोत, IRNA

इमेज कैप्शन, ख़ातम अल‑अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता ने भी एक वीडियो संदेश जारी किया है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की
धमकी के बाद ईरान के ख़ातम अल‑अनबिया
सेंट्रल हेडक्वार्टर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

ट्रंप ने शनिवार को कहा था,
“मैंने ईरान को समझौता करने या
होर्मुज़ स्ट्रेट खोलने के लिए 10 दिन का समय दिया था. समय ख़त्म हो रहा है. उन पर
क़हर टूटने में बस 48 घंटे बाक़ी हैं.”

बीबीसी फ़ारसी सेवा के मुताबिक़,
ट्रंप की टिप्पणी पर ख़ातम अल‑अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के कमांडर मेजर जनरल
अली अब्दुल्लाही का बयान आया है.

उन्होंने कहा, “अमेरिकी हमले की स्थिति में, हम उनकी आतंकवादी सेना से जुड़े सभी
इन्फ़्रास्ट्रक्चर और ज़ायोनी शासन से जुड़े इन्फ़्रास्ट्रक्चर पर लगातार हमले
करेंगे.”

अब्दुल्लाही ने कहा, “जब से हम पर थोपा हुआ यह युद्ध हमने शुरू किया है,
हमने वो सब किया है जो हमने कहा है. इस संदेश का
सीधा सा अर्थ यह है कि नरक के द्वार तुम्हारे लिए खुल जाएंगे.”

ख़ातम अल‑अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता कर्नल
इब्राहिम ज़ुल्फ़क़ारी ने भी एक वीडियो संदेश जारी किया है. हालांकि, इसमें उन्होंने ट्रंप की धमकी का ज़िक्र नहीं
किया है.

बीबीसी फ़ारसी सेवा के मुताबिक़,ज़ुल्फ़क़ारी ने कहा, “यह मत भूलो कि अगर बुराई फैलती है, तो पूरा क्षेत्र तुम्हारे लिए नरक बन जाएगा. ईरान
के इस्लामी गणराज्य की हार का भ्रम तुम्हारे लिए एक दलदल बन गया है जिसमें तुम डूब
जाओगे.”

By admin