• Mon. Mar 10th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

राजीव गांधी के दो बार फेल होने के बयान पर मणिशंकर का भाजपा पर पलटवार, बोले- 10 सेकेंड और सुनते…

Byadmin

Mar 8, 2025


पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शैक्षणिक रिकॉर्ड पर मणिशंकर अय्यर की टिप्पणी को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा के आइटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने अय्यर का 55 सेकंड का वीडियो साझा किया जिसमें अय्यर ने राजीव गांधी के शैक्षणिक प्रदर्शन की आलोचना की। जवाब में अय्यर ने कहा कि उनका पूरा साक्षात्कार दो घंटे 23 मिनट का था जिसमें उन्होंने राजीव गांधी को बेहतर प्रधानमंत्री भी बताया था।

पीटीआई, नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शैक्षणिक रिकॉर्ड पर अपनी कथित टिप्पणी को लेकर उठे विवाद के बीच कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने शुक्रवार को भाजपा पर दो घंटे से अधिक समय के साक्षात्कार का छोटा सा क्लिप जारी करने के लिए पलटवार किया।

उन्होंने कहा कि उसी साक्षात्कार में उन्होंने राजीव गांधी को उत्कृष्ट प्रधानमंत्री कहा था। भाजपा के आइटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने अय्यर का 55 सेकेंड का वीडियो क्लिप शेयर करते हुए एक्स पर कहा था, ”राजीव गांधी ने पढ़ाई में काफी संघर्ष किया था, यहां तक कि कैंब्रिज में भी फेल हो गए थे, जहां पास होना अपेक्षाकृत आसान है। इसके बाद वे लंदन के इंपीरियल कॉलेज चले गए, लेकिन वहां भी फेल हो गए। कई लोगों ने सवाल उठाया कि उनके जैसे अकादमिक रिकार्ड वाला व्यक्ति प्रधानमंत्री कैसे बन सकता है।”
अय्यर ने भाजपा पर लगाए आरोप

इस पोस्ट पर अय्यर ने कहा कि उनका साक्षात्कार दो घंटे 23 मिनट का था। इसमें से मालवीय ने 50 सेकेंड का हिस्सा निकाल लिया। अगर मालवीय या मीडिया में किसी और ने 10 सेकेंड और सुना होता तो उन्होंने मुझे यह कहते हुए भी सुना होता, ‘और आज शायद मैं वही हूं जो कहता हूं कि बहुत ही बेहतर प्रधानमंत्री कोई भी रहे, तो वह हैं राजीव गांधी।’यह भी पढ़ें: T-72 टैंक उड़ाएंगे दुश्मनों की नींद, भारत और रूस में हुआ इतने करोड़ का सौदा

देश-दुनिया की हर ताज़ा खबर और सटीक जानकारी, हर पल आपके मोबाइल पर! अभी डाउनलोड करें- जागरण ऐप

By admin