• Tue. Jul 7th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर चंपत राय ने तोड़ी चुप्पी, जारी किया बयान

Byadmin

Jul 7, 2026


चंपत राय

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्र्स्ट की सोमवार को हुई बैठक में चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफ़ा हुआ था स्वीकार (फ़ाइल फ़ोटो)

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 5 मिनट

अयोध्या राम मंदिर में चंदा चोरी के मामले के सामने आने और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री पद से इस्तीफ़ा देने के बाद वीएचपी नेता चंपत राय का पहली बार बयान सामने आया है.

चंपत राय ने अपने एक्स हैंडल पर एक पत्र की तस्वीर शेयर की है. इस पोस्ट पर उन्होंने तुलसीदास की रामचरितमानस के अयोध्या कांड की एक चौपाई लिखी है- धीरज धर्म मित्र अरु नारी, आपद काल परिखिअहिं चारी.

इसका मतलब है- धैर्य, धर्म, मित्र और पत्नी (या जीवनसाथी)- इन चारों की सच्ची परीक्षा केवल संकट के समय ही होती है.

चंपत राय ने इस पत्र में लिखा है कि “एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट आने के बाद वो सभी सवालों के जवाब देंगे.”

उनका बयान ऐसे समय आया है जब एक दिन पहले सोमवार को ही श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्र्स्ट की बैठक हुई थी और उनके इस्तीफ़े को स्वीकार किया गया था.

By admin