• Thu. Jul 30th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

रावलाकोट-मीरपुर में हिंसक झड़पों में कई लोगों की मौत की इस संगठन ने की आलोचना, भारत भी बोला

Byadmin

Jul 30, 2026


पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के विभिन्न इलाक़ों में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं (फ़ाइल फ़ोटो)

इमेज स्रोत, EPA/Shutterstock

इमेज कैप्शन, पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के विभिन्न इलाक़ों में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं (फ़ाइल फ़ोटो)

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 8 मिनट

पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के रावलाकोट और मीरपुर में हुई हिंसक झड़पों में रेंजर्स के एक जवान समेत दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. यहां प्रतिबंधित जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी की ओर से मुज़फ़्फ़राबाद की तरफ़ लॉन्ग मार्च निकाला जा रहा है.

वहीं जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी की ओर से दावा किया गया है कि सोमवार और मंगलवार को उसके एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता क़ानून-व्यवस्था लागू करने वाली एजेंसियों के जवानों की फ़ायरिंग में मारे गए हैं.

जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी पाकिस्तान में एक प्रतिबंधित संगठन है.

मानवाधिकार समूह एमनेस्टी इंटरनेशनल ने पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी आलोचना की है.

एमनेस्टी इंटरनेशनल की दक्षिण एशिया के लिए कार्यवाहक क्षेत्रीय निदेशक इसाबेल लासे ने कहा, “रावलाकोट से सामने आ रही चिंताजनक ख़बरें प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ पाकिस्तान के अधिकारियों द्वारा ग़ैर-क़ानूनी हिंसा के लंबे इतिहास के अनुरूप हैं.”

By admin